जमुई :जिलाधिकारी ने की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/ जमुई

जमुई के समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी श्री नवीन, की अध्यक्षता में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई ।

- Sponsored Ads-


बैठक में न्यायालय संबंधित लंबित वादों की समीक्षा, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, सी कंप्लायंस डैशबोर्ड, जिला जनता दरबार, जिला स्थापना दिवस की तैयारी एवं अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई l तथा सभी विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता सह विभागीय जांच श्री बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिंहा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार, डीसीएलआर श्री सुजीत कुमार, एसडीओ श्री सौरव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्री विनोद प्रसाद, स्थापना उपसमाहर्ता श्री नागमणि कुमार वर्मा, वरीय उप समाहर्ता श्री सावन कुमार विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment