अमनौर (सारण) : सारण के माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जी के सौजन्य से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना के तहत अमनौर विधानसभा क्षेत्र के धरहरा खुर्द पंचायत स्थित ग्राम धरहरा कला के प्राथमिक राजकीय विद्यालय में आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सैकड़ों की संख्या में लाभार्थियों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया एवं आयुष्मान कार्ड बनवाया।
उपस्थित लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय हिंदू महासभा (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा (युवा मोर्चा) के प्रवक्ता ई० आदित्य सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी श्री अनिल सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ई० आदित्य सिंह ने कहा कि माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जी के प्रयासों से यह निःशुल्क सेवा आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है और सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं योजना का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्थानीय जनता ने संतोष व्यक्त किया तथा आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया।
