इसुआपुर। प्रखंड के जैथर गांव के मनोज तिवारी व सरिता तिवारी के पुत्र आयुष राज ने राष्ट्रीय स्तर की कठिनतम परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, सेशन – 1 में 99.4 परसेंटाइल का उत्कृष्ट स्कोर प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। जेईई मेन्स में उसके शानदार सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों तथा गांव में खुशी का माहौल है।
आयुष ने अपनी सफलता का राज कड़ी मेहनत, अटूट विश्वास, माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार जनों का आशीर्वाद बताया है। जिसकी बदौलत उसने साबित कर दिया है कि, यदि हौसले बुलंद हो तो गांव की पगडंडियों से निकलकर भी सफलता के सबसे ऊंचे शिखर को छुआ जा सकता है। उनकी इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार का बल्कि पूरे गांव और प्रखंड का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
आयुष के दादा देवनाथ तिवारी, ललन तिवारी, नाना सुरेश तिवारी, बड़ा भाई इंजीनियर अनिकेत राज, बहन खुशबू कुमारी ने उसे मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया है।
