डॉ संजय (हाजीपुर)-पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर तृतीय दिवस 24 फरवरी 2026 को पुलिस केंद्र हाजीपुर में पुलिस, मीडिया एवं नागरिकों के मध्य आपसी समन्वय, सौहार्द एवं साकारात्मक संवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया
जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक,वैशाली, विक्रम सिहाग द्वारा किया गया।
उक्त मैच में पुलिस टीम एवं मीडिया एवं नागरिक टीम के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुकाबला अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहा जिसमें मीडिया एवं नागरिक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 26 रन से विजय प्राप्त की।
मैच के उपरांत उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं विजेता और उपविजेता टीम को मेडल,ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं मीडिया के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना, आपसी विश्वास को बढ़ावा देना तथा पुलिस सप्ताह के दौरान सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
