- Sponsored Ads-
डॉ० संजय (हाजीपुर)- स्थानीय पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक,वैशाली, विक्रम सिहाग के द्वारा पुलिस सभा आयोजित की गई।
उक्त सभा में सभी संवर्ग के कर्मियों एवं पदाधिकारियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी गई। बैठक के दौरान लंबित यात्रा भत्ता, परिधान भत्ता, निकासी से संबंधित विषयों तथा बैरकों की साफ-सफाई एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की भी सभी समस्याएं सुनीं गई।
- Sponsored Ads-
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित शाखाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
- Sponsored Ads-
