पीरखपुर गाँव के लोगो ने प्रधानाध्यापक पर क़ानूनी कार्रवाई करने की किया मांग।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पीरखपुर के प्रधानाध्यापक पर मारपीट और जातिसूचक शब्द के प्रयोग का आरोप लगा है।वही विद्यालय में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत बच्चे को विद्यालय से किया बाहर।यह मामलाखानपुर प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पीरखपुर का है।जहां प्रधानाध्यापक और एक मजदूर के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया।परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले एक मजदूर ने जब अपनी मजदूरी की मांग की, तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट पर उतर आए। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने मजदूर को विद्यालय से बाहर निकाल दिया और उसके बच्चे का नाम विद्यालय से काटने की धमकी भी दी।मंगलवार को जब तीसरी वर्ग में पढ़ने बाला मोहम्मद परवेज पिता मोहम्मद खुर्शीद उम्र 8 वर्ष विद्यालय पहुंचा,तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चे की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से टकरा दिया और विद्यालय से बाहर निकाल दिया ।
जिससे बच्चे चोटिल होकर वहीं पर गिर गया।घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में जुट गए और घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही खानपुर थाना क्षेत्र की 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।वहीं मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष चंद्रभूषण गुप्ता ने विद्यालय की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां एक ही प्रधानाध्यापक लगभग 20 वर्षों से पदस्थापित हैं। इनके द्वारा मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) में भी भारी गड़बड़ी की जा रही है। लोगों का शिकायत है कि मेनू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं दिया जाता है।
मामले की गंभीरता पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि वे फिलहाल जिला मुख्यालय में हैं,लौटने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने भी घटना की सूचना मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक भ्रष्ट प्रधानाध्यापक हटाया नहीं जाता है तब तक हमलोग चुप नहीं बैठेंगे। लोगों ने कहा समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हमलोग उग्र आंदोलन करेंगे।
