अजमेर :बकाया लेनदेन को लेकर ट्रक ड्राइवर और मैकेनिक के बीच चले लात-घूंसे, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर : जयपुर हाईवे पर नयागांव-नसीराबाद पुलिया के पास आज मामूली पैसों को लेकर हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और मारपीट में बदल गया। एक ट्रक चालक और ऑयल-ग्रीस का काम करने वाले मैकेनिक के बीच बकाया रकम को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर धक्का-मुक्की और लात-घूंसे चलने लगे। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। गुस्से में ट्रक चालक ने वाहन हाईवे के बीचों-बीच खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

- Sponsored Ads-

ट्रक सड़क पर खड़े होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज गर्मी में वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मदनगंज थाना पुलिस के एएसआई जगदेव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया, फिर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

एएसआई जगदेव कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह बकाया भुगतान सामने आया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। करीब आधे घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment