लायंस क्लब ऑफ छपरा ग्रेटर ने मनाया चौथा वर्षगांठ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा:लायंस क्लब ऑफ छपरा ग्रेटर के गठन का चौथा वर्षगांठ शांतिलाल रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस समारोह में विभिन्न लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने शिरकत की और बधाईयां दी । लायंस क्लब ऑफ छपरा ग्रेटर के द्वारा निरंतर चल रहे लायंस अन्नपूर्णा खिचड़ी वितरण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और इसे बेहतर करने पर बल दिया गया ।

क्लब के सभी सदस्यों ने इस अवसर पर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाईयां दी । लायंस क्लब ऑफ छपरा ग्रेटर के प्रशासक लायन एस जेड ए रिजवी ने क्लब को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने हेतु कई सुझाव दिए और सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई ।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन डॉ कामेश्वर राय, संस्थापक अध्यक्ष एस एम इब्राहिम, लायंस क्लब छपरा आदर्श के अध्यक्ष ओ पी परासर, लायंस क्लब खैरा सारण के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, लायंस क्लब ऑफ छपरा सहारा के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह,लियो क्लब छपरा यूथ के अध्यक्ष लियो मनीष मिश्रा, गुड्डू यादव,अमिताभ कुमार, नवनीत कुमार, शेखर कुमार, विश्व मोहन सिंह,पवन कुमार ,मिथिलेश कुमार सिंह, अभिनंदन कुमार सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन सचिव राजीव गुप्ता ने की । यह जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के द्वारा दी गई ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment