छपरा। शहर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब आकाश छपरा ब्रांच के प्रतिभाशाली छात्र आर्यन आनंद ने जेईई मेन 2026 में शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। जारी स्कोर कार्ड के अनुसार आर्यन ने कुल 97.37 एनटीए स्कोर हासिल किया है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।
विषयवार प्रदर्शन में आर्यन ने फिजिक्स में 98.40, केमिस्ट्री में 99.07 तथा गणित में उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से केमिस्ट्री में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसने उन्हें राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थिति में ला खड़ा किया।
इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। केमिस्ट्री के शिक्षक अजय कुमार, फिजिक्स के शिक्षक नीरज कुमार तथा ब्रांच हेड एम. डी. एम. अली आजाद ने छात्र की सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि छपरा में आकाश ब्रांच का मंत्र 1 साल ही होने जा रहा है, इस ब्रांच द्वारा छात्रों को सही मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और निरंतर अभ्यास से ही इस प्रकार की उपलब्धि संभव हुआ है।
ब्रांच हेड आजाद ने बताया कि आकाश छपरा ब्रांच से नीट एवं जेईई जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार छात्र सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो संस्थान की गुणवत्ता और शैक्षणिक वातावरण को दर्शाता है।आर्यन की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे छपरा जिले में उत्साह का माहौल है। स्थानीय शिक्षाविदों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
