सारण प्रशासन ने होली शालीनता के साथ मनाने की अपील-डीएम एसपी ने पत्रकारों के साथ खेली होली, रंग गुलाल लगा एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं होली, हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

होली पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

- Sponsored Ads-

डीएम एसपी ने पत्रकारों के साथ खेली होली, रंग गुलाल लगा एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

फोटो: होली मिलन समारोह में पत्रकारों से संवाद करते डीएम एसपी
छपरा। आगामी होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सर्किट हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शालीन तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है, इसे आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अश्लील गीत-संगीत, जबरन रंग लगाने या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से युवाओं को संयमित आचरण के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले आमजनों सहित पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, गश्ती बढ़ाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान डीजे संचालन, जुलूस एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा। आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई।
जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए आमजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह सह संवाद कार्यक्रम में सारण के एसएसपी ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, इसे सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
एसएसपी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग, जबरन रंग लगाना, अश्लील गीत-संगीत, डीजे का अनधिकृत संचालन तथा शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान जिले के संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा गश्ती दल लगातार भ्रमणशील रहेंगे, और फ्लैग मार्च भी निकल जाएगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।
उन्होंने अभिभावकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों से युवाओं को संयमित और जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करने की अपील की। पत्रकारों के माध्यम से उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयास से ही होली का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को रंग गुलाल अबीर लगाकर होली उत्सव की शुभकामनाएं दी। इस होली मिलन समारोह में उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार के अलावा पत्रकारों में डॉ लाल बाबू यादव, अमन जी,मोहम्मद अयूब, किशोर कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार, राकेश सिंह, संतोष गुप्ता, पंकज कुमार, पंकज श्रीवास्तव, तोमर जी, देवेंद्र श्रीवास्तव, राजू जायसवाल, अजय कुमार गुप्ता शकील हैदर, अमित कुमार, दिवाकर मिश्रा, अरविंद सिंह, विपिन जी मनोरंजन पाठक सहित बड़ी संख्या में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment