छपरा:गोल्डेनगंज आरओबी निर्माण में तेजी लाने को डीएम-एसएसपी का स्थलीय निरीक्षण, मुआवजा को ले विशेष कैंप का निर्णय

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

भू-अर्जन मुआवजे में देरी पर सख्त निर्देश, सभी पंचाटियों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश


छपरा। चिरांद-गरखा मार्ग स्थित गोल्डेनगंज आरओबी परियोजना की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भू-अर्जन से संबंधित मुआवजे के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की तथा रसूलपुरा पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

- Sponsored Ads-


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पात्र पंचाटियों को मुआवजे का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत कुल 48 पंचाटियों में से 35 लोगों ने अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं, जिनमें से 5 को भुगतान किया जा चुका है, जबकि 8 मामलों में भुगतान की प्रक्रिया जारी है। शेष मामलों में दस्तावेज प्राप्त कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है।


मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से सोमवार को स्थल पर विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दस्तावेज जमा कर चुके सभी पंचाटियों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


इस अवसर पर अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, एडीएलओ, अंचल अधिकारी छपरा सदर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment