मढ़ौरा :एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मढ़ौरा :एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी। मढ़ौरा के चकदारा नारायणचक और मढ़ौरा हाई स्कूल के पीछे नट टोली में शराब कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। मढ़ौरा में शुक्रवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम निधि राज और डीएसपी नरेश पासवान के द्वारा शराब कारोबारी के खिलाफ इस छापेमारी में करीब आठ हजार लीटर से अधिक अर्द्ध निर्मित शराब को जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया गया।

जब की पुलिस ने 100 लीटर से अधिक देशी शराब बरामद भी किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियो को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम और निधि राज, और डीएसपी नरेश पासवान ने कहा कि यह शराब कारोबारी के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।

- Sponsored Ads-

और शराब माफियाओं को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इस छापेमारी टीम में एसडीओ, डीएसपी के अलावा मढ़ौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार, जितेंद्र कुमार,अमरेंद्र कुमार,अनिल कुमार राम,सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान भी शामिल थे।,,,

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment