छपरा : सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत स्थित महेश्वरम एकेडमी,बेतवानिया में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह शिविर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा),सारण के पत्र के आलोक में आयोजित किया गया, जिसमें स्काउटिंग एवं गाइडिंग की विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउट एवं गाइड के नियम-कानून, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, गांठ-बंधन, प्राथमिक उपचार, टोली पद्धति, अनुशासन, सेवा भावना तथा विभिन्न खेल-गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन, सेवा भावना एवं टीम वर्क की भावना का विकास करना था।
इस प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार एवं प्राचार्य मुकेश कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही।दोनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शिविर का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से संपन्न हो सका।
शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक पिंटू साह,ललन साह, शिक्षिका सपना कुमारी, गुड़िया कुमारी,नीतू कुमारी,अलका कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
शिविर के अंत में प्रतिभागियों में उत्साह एवं स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा देखने को मिली। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
