7 वर्ष से अधिक विप्र ब्राह्मण बंधु करवा सकेंगे उपनयन संस्कार
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर:धार्मिक नगरी पुष्कर में स्थित गायत्री मणिवेदिका शक्ति पीठ पुष्कर में इन दिनों आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना हुआ है।
यहाँ यज्ञ सम्राट महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज के सान्निध्य में यहां पर 200 कुंडीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ स्थल पूरे क्षेत्र को मंत्रोच्चार, भक्ति और आध्यात्मिकता के वातावरण में सराबोर कर रहा है।
इस महायज्ञ में प्रतिदिन दो हजार पंडितों द्वारा सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र जप, त्रिकाल संध्या वंदन और हवन किया हो रहा है। जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय है। महायज्ञ स्थानीय के अलावा दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु यज्ञ स्थल की अनगिनत परिक्रमा लगा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं और वहीं यजमान दंपति हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन विशाल भंडारे में श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।
विप्र ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार (जनेऊ) होगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार (जनेऊ)का कार्यक्रम महामंडलेश्वर प्रखर द्वारा कराया जायेगा ।उन्होंने कहा कि किसी कारणवश अब तक उपनयन संस्कार (जनेऊ) नहीं करवाया है ।उनका महायज्ञ द्वारा काशी के विद्वान पंडितों के सानिध्य में उपनयन संस्कार करवाया जाएगा। जिनकी आयु 7 वर्ष से अधिक विप्र बंधु अपना एक दिन पूर्व समिति में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा । इसके पश्चात तीन दिनों तक संध्या ,गायत्री मंत एवं तर्पण का ब्राह्मणों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह सभी कार्यक्रम काशी के विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत करवाया जाएगा ।
सभी ब्राह्मणों से अपील की है कि जिनका भी अब तक उपनयन संस्कार नहीं हुआ , वो तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करवा के उपनयन संस्कार करवाए । जिसकी सारी व्यवस्था स्वामी प्रखर महाराज द्वारा करवाई जाएगी।
कुछ सामग्री हे जो विप्र बंधु को लानी होगी।यह बहुत अच्छा अवसर मिला हे इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए।
