डॉ० संजय (हाजीपुर)-जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह(भा.प्र.से.)के निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग, वैशाली की टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण छापेमारी अभियान चलाया गया।प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने अख्तियारपुर थाना, सराय क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई जिसमें से कुल 258.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। उक्त शराब को अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा इस संबंध में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए लगातार छापेमारी एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला पदाधिकारी, वैशाली ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण,भंडारण या परिवहन से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
