छपरा:निगरानी विभाग रिश्वत लेते दरोगा को किया गिरफ्तार पुलिस महक में हड़कंप व्याप्त

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डोरीगंज थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर मोहित मोहन को निगरानी (विजिलेंस) टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में कांड संख्या 123/26 से जुड़े जमीन विवाद मामले में अभियुक्त का नाम हटाने के एवज में दरोगा द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। मामला डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसुलपुर टिकुलिया टोला का है, जहां पीड़ित से इस कार्य के लिए 10 हजार रुपये मांगे गए थे।


पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने इस्माइलपुर स्थित एक किराये के मकान में जाल बिछाकर आरोपी दरोगा को घूस लेते ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Sponsored Ads-


निगरानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को पटना ले जाया जाएगा। बता दें कि बिहार सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, और यह कार्रवाई उसी दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment