सारण:इसुआपुर पुलिस ने आर्म्स के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


इसुआपुर । स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार की देर शाम दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में छपरा जेल भेज दिया गया।


पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, दो देसी कट्टा तथा 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव निवासी अशोक गिरी के पुत्र सोनू कुमार गिरी एवं शर्मा गिरी के पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अचितपुर गांव स्थित तालाब के समीप छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। अभियान में पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव तथा अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार थे।

फोटो – इसुआपुर में आर्म्स के साथ गिरफ्तार किए गए अपराधियों के साथ थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव तथा अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment