अजमेर :बुढ़ा पुष्कर बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

बुढ़ा पुष्कर बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा

बोलेरो ने मोटरसाइकिल के मारी टक्कर

दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर : तीर्थ नगर पुष्कर के निकटवर्ती गाँव बूढ़ा पुष्कर बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलोरो ने सामने आ रही मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी ।टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए ओर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई तथा बोलोरो पलटी खा गई दोनों मृतक थांवला अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ प्रकाश चौधरी के दोनों भाई मुकेश पुत्र पूरा राम उम्र 30 वर्ष वह सुदाना राम पुत्र पूराराम उम्र 47 निवासी रतन पूरा जिला सीकर थांवला में निर्माणाधीन मकान के लिए किशनगढ़ टाइल्स देखकर वापस आ रहे थे कि इसी दौरान बुढा पुष्कर बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी ।टक्कर लगने से दोनों ही भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही बोलेरो पलटी खा गई ।बोलोरो बाघोलाई निवासी रामदेव सिंह रावत बताया जाता है ।

- Sponsored Ads-

जो शराब के नशे में धुत हो रखा था ,लोगों ने तुरंत चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ।तो वही 108 एंबुलेंस से तुरंत दोनों भाइयों को पुष्कर अस्पताल पहुंचाया ।जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।वही मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर प्रकाश चौधरी तुरंत अस्पताल पहुंचे । दोनों भाइयों के शव देखकर रो पड़े ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment