समस्तीपुर:हत्या करने के प्रयास मामले में पुलिस निरीक्षक सह खानपुर थानाध्यक्ष ने थाना कांड संख्या-78/26 एंव कांड संख्या-79/26 के चार नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

।पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार चारो अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार एवं सबइंस्पेक्टर संजीवन कुमार के साथ बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-78/2026 एंव थाना कांड संख्या-79/26 के नामजद प्राथमिकी अभियक्त जो घर छोड़ कर फरार चल रहा था।

- Sponsored Ads-

जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात चार प्राथमिकी अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही बताते चले कि गिरफ्तार चार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि हत्या करने के प्रयास के मामले में ये सभी चारो अभियुक्त के विरूद्व दर्ज खानपुर थाना कांड संख्या-78/2026 एंव थाना कांड संख्या-79/26 में फरार चल रहा नामजद प्राथमिकी अभियुक्त (1) मो0 हासीम पिता स्वर्गीय भोला मियां (2) मो0 अनवर पिता मो0 अकबर (3)मो0 रिजवान पिता मो0 तसलीम (4) मो0 इस्लाम पिता मो0 अली ग्राम-फतेहपुर-थाना खानपुर-जिला समस्तीपुर घर छोड़ कर फरार चल रहा था।

जिसे बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर चारो नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment