समस्तीपुर:ड्रग सप्लाई करने के आरोप में दुबई के फुजिरा जेल में बंद पति को छुड़वाने के लिए पत्नी अपनी सास के साथ पहुंची डीएम के जनता दरबार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/सुमन मिश्रा :समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागिरथपुर गांव की रहने वाली रोजी परवीन गोद में बच्चा लेकर अपनी सास के साथ समस्तीपुर जिलाधिकारी के जनता दरबार पहुंची है।जिलाधिकारी से अपने पति की रिहाई कराने मांग की है।वही उन्होंने बताई है की मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले एक एजेंट ने ₹90,000 हजार रुपया लेकर विदेश में नौकरी दिलाने को लेकर उनके पति को झांसा दिया वे लोग कर्ज पर रुपया उठाकर एजेंट को दिया।एजेंट ने उनके पति को 9 नवंबर 2024 को अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भेज दिया और वहां ले जाकर उसे मिट्टी कटाई के काम में उसे बेच दिया गया।

किसी तरह वह काम करते रहा जब वह काम से मना कर दिया तो दुबई में ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में पाकिस्तानी सीआईडी से मिलकर गिरफ्तार करवा कर आबूधाबिया पुलिस के हवाले कर दिया गया।अबूधाबिया की पुलिस ने 8 अक्टूबर को उसे पूजा जेल में बंद कर दिया।रोजी प्रवीण ने बताई कि इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति,एंव विदेश मंत्रालय एवं बिहार के मुख्यमंत्री को मिलकर अपने पति की रिहाई कराने की मांग किया।

आज रोजी परवीन गोद में बच्चा लेकर अपनी सास रिजवाना के साथ समस्तीपुर जिलाधिकारी के जनता दरबार में पहुंची और जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर अपने पति की रिहाई कराने की मांग की है। वही रोजी प्रवीण ने बताई कि उनके पति दो भाई हैं उनके ससुर मंदबुद्धि के हैं उनके पति ही मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे लेकिन एजेंट के झांसे में आकर विदेश में अच्छी नौकरी के लालच में चले गए |

- Sponsored Ads-

जहां उन्हें साजिश के तहत ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में अबूधाबीया पुलिस के द्वारा फुजिरा जेल में बंद कर दिया गया है।और विगत 8 महीने से जेल में बंद है।इस दौरान इन लोगों को घर का खर्च चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव की रहने वाली रोजी परवीन के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया है इस लिखित आवेदन में बताया गया है कि ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में उनके पति दुबई के फुजिरा जेल में विगत 8 महीना से बंद है।इस मामले को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है।उन्होंने बताया कि आवेदन सरकार को भेजा जाएगा सरकार के माध्यम से विदेश मंत्रालय को यह आवेदन भेजा जाएगा और जांच कर कर इसमें आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment