अजमेर:रघुनाथजी मंदिर में रामेश्वरम महादेव का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर: धार्मिक नगरी पुष्कर के ईमली मोहल्ला स्थित प्राचीन रघुनाथ मंदिर में बुधवार को कलश यात्रा के साथ शिव परिवार की दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हो गया। आयोजक ज्योतिस्वरूप दीपू महर्षि ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठ महोत्सव के शुभारंभ पर आज प्रधान वराह घाट से रघुनाथ मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी ।

आचार्य पंडित पुष्कर नारायण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरोवर की पूजा अर्चना की गयी । इसके बाद शांति पाठ, पूजा, अभिषेक आदि कार्यक्रम हुए ।

- Sponsored Ads-

आज शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। बताया गया कि शिवलिंग नर्मदेश्वर धाम से लाया गया है। जबकि गणेश, पार्वती, कार्तिकेय, हनुमान जी आदि की मूर्तियां किशनगढ़ से लाई गई। रघुनाथ मंदिर में शिव परिवार की रामेश्वर महादेव परिवार नाम से प्रतिष्ठा की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment