अजमेर में सहारा इंडिया निवेशकों का 27 अक्टूबर को धरना: एक महीने बाद भी ज्ञापन पर जवाब नहीं मिलने का आरोप, भुगतान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर करेंगे प्रदर्शन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/सहारा इंडिया में निवेश की गई राशि का भुगतान नहीं मिलने से परेशान निवेशकों और कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर आंदोलन का निर्णय लिया है। अजमेर सहारा इंडिया संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम दोबारा ज्ञापन सौंपकर निवेशकों की लंबित भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment