पुष्कर घाटी में डंपर सुरक्षा दीवार तोड़ा, खाई में गिरी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

कोई जनहानि नहीं मौक़े से ड्राईवर फ़रार
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर :- पुष्कर घाटी में बजरी का भरा डंपर सुरक्षा दीवार को तोड़कर खाई में गिरा गया ।अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, से बचने के लिए रात्रि में बजरी भरे डम्पर पुष्कर घाटी होते हुए अजमेर जाते हैं । बुधवार रात्रि में तेज गति से डंपर अवैध बजरी परिवहन कर रहा था पुष्कर घाटी नौकरी माता मंदिर के आगे में पलटीं खाना गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर के पलटने से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई ।


बजरी से भरा डंपर रात्रि 2.30 बजे की बताई जा रही हे घटना नौसर माता मंदिर के नीचे ढलान पर मोड़ पर तेज गति से जा रहा डम्पर सुरक्षा दीवार को तोड़कर खाई में गिरा।बताया जाता है कि मौक़े से चालक फ़रार हो गया ।

- Sponsored Ads-

हक़ीक़त यह है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जाने के निर्देश दिए हुए हैं कि अवैध बजरी परिवहन कर रहे डम्पर को डिटेन कर डंपर सहित चालक को गिरफ्तार किया जाए। लेकिन सरकार के नियमों कि अवहेलना हो रही हैं ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment