पुष्कर में भगवान को आज नौका विहार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ प्रति वर्ष भीषण गर्मी में भगवान को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आनंदम कॉलोनी स्थित द्वारिकापुरी में भगवान कान्हा-लल्लाजी (लड्डू गोपाल) के नौका विहार महोत्सव रविवार को आयोजित किए जायेगा।

यह आयोजन कांतिकुमार भोमिया द्वारा किया जाता है । भगवान को ग्रीष्म ऋतु में शीतलता प्रदान करने के भाव से रविवार की शाम 6.30 बजे विशेष नौका विहार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व भगवान का विधिवत स्नान, आकर्षक श्रृंगार एवं विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा।इस मौक़े पर भक्ति रस से सराबोर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी जाएंगी। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment