पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष खानपुर शिवपूजन कुमार ने खंजापुर मुड़ी फैक्ट्री में छापामारी कर (890.88) लीटर बरामद विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पु0नि0 सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार शराब कारोबारी को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष खानपुर शिवपूजन कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ गस्ती के दौरान दूरभाष पर सूचना मिला कि खानपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर गाँव स्थित मुड़ी फैक्ट्री में धड़ल्ले से विदेशी शराब बेचने की सूचना मिला।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने खंजापुर गाँव स्थित मुड़ी फैक्ट्री में छापामारी कर 890.88 लीटर विदेशी शराब बरामद के साथ मौके पर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही 890.88 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार एक युवक के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला की थाना क्षेत्र के खंजापुर गाँव स्थित मुड़ी फैक्ट्री के आर में विदेशी शराब की बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस फोर्स के साथ खंजापुर गाँव स्थित मुड़ी फैक्ट्री में छापामारी किया गया।छापामारी के क्रम में 890.88 लीटर विदेशी शराब के साथ ऐरौत मुसहरी गाँव निवासी मनोज कुमार साह पिता हरेराम साह थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर को 890.88 लीटर विदेशी शराब के साथ छापामारी के क्रम में मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।तथा बरामद शराब को जप्त कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को थाना लाया गया।

वही गिरफ्तार शराब कारोबारी (1) मनोज कुमार साह पिता हरेराम साह ग्राम-ऐरौत मुशहरी-थाना-रोसड़ा जिला समस्तीपुर के विरूद्व उत्पाद एंव मद्य निषेद्य अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या-153/2026-धारा-30 (a)के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब कारोबारी को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment