नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता एवं कृति पाण्डेय समेत कई पत्रकार भी रवाना
सीवान शहर से बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था शुक्रवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। जत्थे में शहर के कई पत्रकार, व्यवसायी, चिकित्सक तथा अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।ट्रेन रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पूरे वातावरण में हर-हर महादेव और जय माता दी के जयघोष गूंजते रहे।श्रद्धालु पहले बाबा बर्फानी के पवित्र हिमलिंग के दर्शन करेंगे, इसके बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेककर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना करेंगे।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता एवं दैनिक जागरण सिवान प्रभारी कृति पाण्डेय समेत कई पत्रकार भी साथ में अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो चुके है।
यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।कृष्ण कुमार, संजय कुमार, डॉ राजन कुमार, संतोष कुमार, रिकी गुप्ता, संकेश राय, राजू गुप्ता अनमोल कुमार, अभिषेक उपाध्याय, परवेज महम्मूद, मंटू सोनी, मनोज सोनी, सोनू सोनी, मंटू तिवारी नागमणि तिवारी, नीरज सिंह सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे
