खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-NBW वारंट जिसका GR-न0 454/2007-व TR-न0 2036/2026 में फरार चल रहे अभियुक्त (1)राम अवतार पासवान पिता कलपु पासवान (2) पूना पासवान पिता बैगन पासवान-दोनों ग्राम-नत्थुद्वार -थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राम अवतार पासवान एंव पूना पासवान दोनों-ग्राम-नत्थुद्वार-थाना खानपुर-जिला समस्तीपुर के विरूद्व न्यायालय से निर्गत NBW वारंट एंव जीआर व टीआर में घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ बीती दोनों अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जिसे गिरफ्तारी कागजात तैयार कर दोनों अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
