खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बीती रात थाना कांड संख्या-194/2026 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दिनमनपुर गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-194/2026-धारा-30(a)बिहार मद्य निषेद्य उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामले में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त (1) मो0 मंजर पिता मो0 फिरोज ग्राम दिनमनपुर थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया।वही बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या- में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के मामले फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त (1) मो0 मंजर पिता मो0 फिरोज ग्राम दिनमनपुर को बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment