पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल।अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मधुबन गाँव में छापामारी कर थाना कांड संख्या-173/2026/के मामले में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अशोक कुमार राय पिता स्वर्गीय राम विनोद राय ग्राम मधुवन थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया।
वही बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि बीती रात मधुबन गाँव में छापामारी कर खानपुर थाना कांड संख्या-173/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त था।जो घर छोड़ कर फरार चल रहा था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही अभियुक्त अशोक कुमार राय ग्राम मधुबन थाना खानपुर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर गिरफ्तार अभियुक्त को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।
