मृगांक शेखर सिंह, जमुई
फोटो कैप्शन : बैठक में मौजूद मुखिया, कार्यकारी अध्यक्ष समेत समिति के सदस्य
गिद्धौर : शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति गिद्धौर की अहम बैठक रविवार को आयोजित की गयी. बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन, मेला व्यवस्था, सुरक्षा, साफ सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा बैठक में की गयी. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू साव ने की इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने इस बार मेले में बिजली, पेयजल, सीसीटीवी एवं स्वयं सेवकों की तैनाती पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही. वहीं पूजा को लेकर समिति सदस्यों ने कहा कि इस बार भव्य और सुरक्षित तरीके से पूजा का आयोजन होगा. मेले की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था पर मेला प्रसासन सीसीटीवी से कड़ी नजर मेला की गतिविधि पर बनाये रखेगी, दुर्गा पूजा देवी आस्था से जुड़ा पर्व है, पूजा समिति को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, पूजा पंडाल और मेला परिसर को भव्य, आकर्षक और सुरक्षित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की

जाएंगी.कार्यकारी अध्यक्ष बोले परंपरा के साथ व्यवस्था भी जरूरीकार्यकारी अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार पिंकू ने कहा कि गिद्धौर की दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा ऐतिहासिक रही है, यहां दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं, इस बार मेले में बच्चों के मनोरंजन, स्टॉल आवंटन और भीड़ नियंत्रण के लिए नई रूपरेखा तैयार की गयी है, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना समिति की प्राथमिकता है. इस अवसर परबैठक में कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार केशरी, सचिव सुबोध कुमार सिंह काजू, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह, सुभाष कुमार राम, अजित कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार रावत, नितीश कुमार यादव, उत्तम पंडित, संतोष सिंह, रघुवीर राम, मथुरा मिस्त्री, संतोष रविदास समेत कई सदस्य बैठक में मौजूद थे.
