वैशाली:113 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति, वरीय पुलिस अधीक्षक ने कंधे पर स्टार लगाकर किया अलंकृत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय (हाजीपुर)-वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली , शुभांक मिश्रा द्वारा पाइपिंग समारोह में वैशाली जिला के कुल 113 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के उपरांत उनके कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया।इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ पद की गरिमा के अनुरूप नई जिम्मेदारियाँ एवं जवाबदेही भी बढ़ती हैं।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान में गुणवत्ता, पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), एसडीपीओ सदर-2, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment