पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार दोनों अपराधी को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:-खानपुर थाना क्षेत्र के करुआ पेट्रोल पम्प के पास एक राइडर मोटर साईकिल जिसका रजिष्टेशन न0-BR33BT-4395 पर सवार दो अपराधियो को देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ खानपुर पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रहा।वही बताते चले कि पुलिस निरीक्षक सह खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन को गुप्त सूचना मिली की करुआ पेट्रोल पम्प के पास एक राइडर मोटर साइकिल पर सवार दो युवक को संदिग्ध हालत में रहने की सूचना मिला।सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए उन्होंने पुलिस टीम गठित कर पुलिस फोर्स के साथ करुआ पेट्रोल पम्प के पास वाहन चेकिंग करना शरू कर दिये।
वाहन चेकिंग के क्रम में ख़ंनझापुर की ओर से आ रहा एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक को चेकिंग के दौरान उसके कमर से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस व राइडर मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही हथियार के साथ दोनो गिरफ्तार अपराधी के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि खुपिया तंत्र के द्वारा गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के अंतर्गत करुआ पेट्रोल पम्प के समीप एक राइडर मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधी आर्म्स लेकर घूम रहा है।सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के करुआ पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचकर वाहन चेकिंग शुरू किया गया।वाहन चेकिंग के क्रम में खनझापुर की ओर से आ रहा मोटर साइकिल को रोक कर जाँच के क्रम में मोटर साइकिल सवार दो युवक के पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
वही गिरफ्तार दोनों अपराधी से गहन पूछताछ किया गया।पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधी से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम (1) छोटू कुमार उम्र 26 वर्ष पिता वासुदेव राय ग्राम- जितवारपुर-वार्ड-17 (2) रौशन कुमार उर्फ मुन्ना उम्र 20 वर्ष पिता स्वर्गीय राजकुमार राय-ग्राम-जितवारपुर वार्ड-6 दोनों अपराधी का थाना मुफ्फसिल जिला समस्तीपुर बताया।वही गिरफ्तार दोनों अपराधियो के विरूद्व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने थाना कांड संख्या-222/2026-दिनांक 27/09/2026-धारा-25(1बी)ए/ता26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई किया जा रहा है।
वही प्रेस कॉन्फेंस के माध्यम से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय सदर (2) संजय कुमार ने बताया कि खानपुर थाना के एसआई अजय कुमार दुबे ने पुलिस फोर्स (1)531-विवेकानन्द कुमार (2) 1276-कंचन कुमारी (3) 1271-भारती कुमारी (4) 322436-सुकेश कुमार के साथ करुआ पेट्रोल पम्प के समीप वाहन चेकिंग के क्रम में एक हथियार व एक जिंदा गोली एवं एक राइडर मोटर साइकिल के साथ दो अपराधियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
उसके लिये एसआई अजय कुमार दुबे सहित पुलिस फोर्स को पुरस्कृत किया जायेगा।आगे उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी में एक अपराधी रौशन कुमार उर्फ मुन्ना के विरूद्व मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 15/2023 धारा-401/413/414/120 बी/भा0द0वि0 एंव 8/20(a)(1) NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुका है।वही गिरफ्तार दो अपराधियो से गहन पूछताछ किया गया है।तथा अग्रतर कारवाई करते हुये अन्य अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है।
