खानपुर प्रखंड क्षेत्र में बिना सूचनापट्ट लगाये लोकल उजला बालू व घटिया सामग्री से हो रहा सड़क व नाला निर्माण कार्य,जमकर उड़ाई जा रही है मनरेगा योजना में मापदंड की धज्जियां।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा समस्तीपुर खानपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत में इन दिनों हो रहे मनरेगा योजना से सड़क निर्माण कार्य में जमकर मापदंड की धज्जियां उड़ाई जा रही है।बताते सड़क निर्माण कार्य में घटिया ईंट लोकल उजला बालू,निम्नस्तरीय ग्रेड का सीमेंट,मिट्टीयुक्त गिट्टी का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।सबसे बड़ी बात यह है कि कार्यस्थल पर रोजगार सेवक के द्वारा बिना योजना बोर्ड लगाये ही काम को संचालित किया जा रहा है।मनरेगा योजना से गुणवत्ताविहीन कार्य होने के कारण कार्य को काफी तीव्र गति से संचालित किया जाता है व जल्द काम को पूरा कर लिया जाता है,ताकि गड़बड़ी का पॉल नहीं खुले। वही बताते चले कि दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत क्षेत्र के वार्ड 7 एवं वार्ड 8 में नाला उड़ाही कार्य में केवल खाना पूरी कर लाखो की लूट खसोट किया गया है।

जब की जमीन मालिको के द्वारा खोदी गई खाई को केवल जंगल को साफ कर मजदूर को कार्य स्थल पर फ़ोटो खींच कर लॉगिन कर गलत तरीके से सरकारी राशि को गबन किया गया है बचौलियो के द्वारा।जब मनरेगा पदाधिकारी से लिखित वो मौखिक शिकायत किया गया तो मनरेगा पदाधिकारी कार्य स्थल पर पहुचकर जाँच कर कारवाई के बदले केवल कागज पर फोर्मलिटी जांच किया।

- Sponsored Ads-

वही डेकारी चौक से खतुआहा 13 नम्बर वार्ड में जाने वाली सड़क में मनरेगा योजना से बनने वाली पीसीसी ढलाई सड़क एक वर्ष भी नही हुआ है।वह ढलाई सड़क पूरी तरह से टूटकर जर्जर हो चुका है।जो करीब 500 मीटर पासवान टोला में जाने वाली पक्की सड़क का पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य किया गया था।जिसमें स्थानीय ग्रामीण आदि का आरोप है कि घटिया ईंट व लॉकल बालू,निम्नस्तरीय ग्रेड का सीमेंट,मिट्टीयुक्त गिट्टी का खुलेआम उपयोग किया गया था।

ऐसे में लाखों रुपये की लागत से बन रहे सड़क के अस्तित्व पर अभी खतरा मंडराने लगा है।ऐसे में जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहा है।इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन जांचकर कार्रवाई का राग अलाप रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सरकारी धन का दुरुपयोग होने के साथ-साथ जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है।वहीं स्थानीय लोगो का मानना है कि इस तरह की घटिया निर्माण सामग्री और कम गुणवत्ता के कारण सड़क एक साल से भी कम समय में खराब हो जाएगी।यह चिंता का विषय है कि लंबे प्रयासों के बाद स्वीकृत होने वाली इस सड़कों का निर्माण भी इस तरह घटिया तरीके से किया जा रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में यह सड़क नई बनी दिखाई जाएगी और अगले दस वर्षों तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा,जबकि वास्तविकता में यह जल्द हीं क्षतिग्रस्त हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि अभिकर्ता के द्वारा कांटेक्ट पर ठेकेदारी देकर सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगा हुआ है और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की कोई चिंता नहीं कर रहा है।वही इस घटिया सड़क व नाला,सहित अन्य कार्यो की शिकायत खानपुर बीडीओ से किया गया तो उन्होंने बताया कि अविलंब सड़क सहित अन्य कार्य मनरेगा द्वारा किया गया घटिया कार्य को जांच करवाया जायेगा।गड़बड़ी पाये जाने पर हरहाल में अभिकर्ता पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment