अलौली खगड़िया के बीच असमय ट्रेन परिचालन उद्देश्य विहीन, फरकियावासी परेशान त्राहिमाम
दीपक कुमार, खगड़िया।
अलौली। सामाजिक संगठन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव के नेतृत्व में अलौली रेलवे जंक्शन पर बैठक किया तथा समस्याओं के समाधान हेतु रेल यात्रियों ने एकजुटता का इजहार किया तथा सुविधा एवं समय पर ट्रेन परिचालन तथा समय परिवर्तन करने हेतु संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया एवं अपील किया।

पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि अलौली खगड़िया ट्रेन का परिचालन अलौली से 11:00 बजे एवं 1:00 बजे दिन में है जो प्रायः आधा घंटा एवं एक घंटा विलम्ब से चलती है और उसे वक्त पैसेंजर को जाने का कोई समय ही नहीं है। वहीं डेढ दो घंटा में अलौली से खगड़िया पहुंचाती है। वहीं इस ट्रेन का समय निर्धारण परिचालक बिल्कुल गलत है।
अलौली ट्रेन रूट का ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध नहीं होती है। रेलगाड़ी पर पुलिसकर्मी की जरूरत है। अलौली से खगड़िया जाने के क्रम में ट्रेन लगभग आधा घंटा कामाथान एवं आधा घंटा बिशनपुर, 15 मिनट कोठिया ढाला कुतुबपुर के निकट रोकी जाती है। स्टेशन पर शौचालय एवं लाइट की व्यवस्था एवं ट्रेन में पानी का व्यवस्था नहीं है। जिससे रेल यात्री कठिनाइयों का सामना करते हुए परेशान एवं त्राहिमाम है। असमय ट्रेन परिचालन के कारण रेल यात्री नगण्य होते हैं। जिससे ट्रेन परिचालन उद्देश्य विहीन प्रतीत होता है।

श्री यादव ने कहा कि असमय अनिश्चितता बिलंब से ट्रेन परिचालन आम जनता फरकिया वासियों के सपनों एवं उद्देश्य पर पानी फेर दिया है। रेलवे विभाग के अदूरदर्शिता के कारण पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों पर कुठाराघात किया जा रहा है।
समाजसेवी किरण देव यादव ने अलौली खगड़िया अप डाउन ट्रेन परिचालन का समय सुबह शाम करने की मांग किया, अन्यथा जल्द ही संघर्ष का शंखनाद किया जाएगा।
