सीए आदित्य झा ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन, हजारों समर्थकों की भीड़ रही साथ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सुभाष शर्मा दरभंगा

दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सीए आदित्य झा ने आज प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ हजारों समर्थकों की भीड़ मौजूद रही।

- Sponsored Ads-

नामांकन से पूर्व सीए आदित्य झा ने अपने पैतृक निवास श्रीपुर गाहर से अपने इष्ट का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ठाकुरबाड़ी में शीश नवाकर वे दरभंगा स्थित मनोकामना मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित गिरिधर गोपाल के नेतृत्व में पंडितों ने वैदिक एवं लौकिक मंत्रोच्चार के साथ उनके विजय की कामना की।

इसके पश्चात श्री झा माधवेश्वर परिसर स्थित मां श्यामा मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मां श्यामा का आशीर्वाद लिया और चुनाव में विजय की कामना की।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीए आदित्य झा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि युवा स्नातकों के लिए रोजगार उपलब्ध कराना उनके एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षकों के लिए सप्तम वेतनमान तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू कराने की दिशा में सार्थक प्रयास करने का भी उन्होंने भरोसा दिलाया।

नामांकन के बाद समर्थकों की भीड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए सीए आदित्य झा ने अपने समर्थकों का आभार जताया और चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विजय लाल देव ने सीए आदित्य झा के समर्थन में कहा कि भले ही उनकी पार्टी उनसे नाराज हो जाए, लेकिन वे आदित्य झा का समर्थन दिल से करते रहेंगे। गोपाल झा ने अपने संबोधन में कहा, “जबानी जिसके जिसके पास, जमाना उसके उसके साथ।”

हेमंत चौधरी ने चुनाव को पूरी शिद्दत के साथ लड़ने और जीत हासिल करने का संकल्प दोहराया। वहीं अधिवक्ता मृत्युंजय मृणाल ने कहा कि दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता को आदित्य झा बनकर इस चुनावी संग्राम में उतरना होगा, तभी जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

उज्ज्वल कुमार के संचालन में आयोजित सभा को शशि सिंह, सौरभ ओझा, चंदन झा, कुंदन झा, रामकिशोर सिंह समेत अन्य समर्थकों ने भी संबोधित किया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment