राष्ट्रीय गटका खिलाड़ियों का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया सम्मान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप में बिहार को तीसरा स्थान, खगड़िया के छह खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

दीपक कुमार, खगड़िया।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल गटका चैंपियनशिप-2026 में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में खगड़िया के छह खिलाड़ियों ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता से लौटने पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

- Sponsored Ads-

खगड़िया के किशन कुमार, मनीष कुमार, हर्ष कुमार, राज कुमार, इंद्रराज कुमार एवं गुड़िया कुमारी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से जिले के खेलप्रेमियों और युवाओं में खुशी का माहौल है।

रवाना होने से पहले भी बढ़ाया था हौसला

प्रतियोगिता के लिए श्रीनगर रवाना होने से पहले नगर सभापति अर्चना कुमारी ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया था। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी थीं। खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वापसी पर खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए नगर सभापति ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खगड़िया के छह खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर यहां के युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि यह उपलब्धि मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की शुरुआत है। खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खगड़िया के खिलाड़ियों का प्रदर्शन गर्व का विषय है। वहीं उप सभापति प्रतिनिधि मोहम्मद शाहबुद्दीन ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छह खिलाड़ियों की उपलब्धि और बिहार के तीसरे स्थान पर रहने से खिलाड़ियों के परिजनों, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों में खुशी है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment