सीए आदित्य झा का सघन जनसंपर्क, शिक्षा-रोजगार और कौशल विकास पर जोर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सुभाष शर्मा/दरभंगा

समस्तीपुर। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी सीए आदित्य झा ने नामांकन के बाद अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने समस्तीपुर के पटोरी, पूसा और दलसिंहसराय सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से मुलाकात कर अपने विजन को साझा किया।

- Sponsored Ads-


युवा स्नातकों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि उनका विजन केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े अवसरों को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। उन्होंने स्नातक युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन, कौशल विकास, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।


सीए आदित्य झा ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा हासिल करने के बावजूद रोजगार और बेहतर अवसरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि युवाओं को उनकी शिक्षा के अनुरूप रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल हो। स्थानीय स्तर पर उद्योग, शिक्षा और कौशल विकास के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी उन्होंने जोर दिया है।


उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और सुझावों को नियमित रूप से सुनने तथा उनकी आवाज को सदन तक पहुंचाने के लिए संवाद की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

स्नातकों के अधिकारों एवं हितों की प्रभावी पैरवी के साथ शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाना उनके विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


जनसंपर्क के दौरान युवाओं ने रोजगार, करियर और भविष्य से जुड़ी अपनी चुनौतियां सीए आदित्य झा के समक्ष रखीं। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद को अपने अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनकी अपेक्षाओं और सुझावों के लिए आभार जताया।


इस दौरान सीए आदित्य झा ने स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से प्रथम वरीयता का मत देकर समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment