परमानंदपुर चौक का हुआ “विकसित भारत संकल्प सेवा चौक” के रूप में नामकरण
दीपक कुमार, खगड़िया।
खगड़िया। भारतीय जनता पार्टी, खगड़िया जिला के तत्वावधान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को शहीद प्रभु नारायण चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल, परमानंदपुर, खगड़िया के परिसर में “सेवा ज्योति यात्रा” एवं “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने की।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं संदेश का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे जिले के विभिन्न मंडलों एवं प्रखंडों से पहुंचे भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
शहीद प्रभु नारायण चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज परिसर से निकली सेवा ज्योति यात्रा
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद प्रभु नारायण चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल, परमानंदपुर के परिसर से हुआ। यहां से भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता “सेवा ज्योति यात्रा” के रूप में परमानंदपुर चौक की ओर रवाना हुए।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसेवा, राष्ट्रसेवा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यात्रा में सेवा ज्योति मशाल विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
शहीद प्रभु नारायण चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज सह अस्पताल के डायरेक्टर स्वामी विवेकानंद ने अपने हाथों में सेवा ज्योति मशाल लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा के परमानंदपुर चौक पहुंचने के बाद वहां सेवा ज्योति मशाल स्थापित की गई।

परमानंदपुर चौक का हुआ नामकरण
सेवा ज्योति यात्रा के अवसर पर परमानंदपुर चौक का नामकरण “विकसित भारत संकल्प सेवा चौक” के रूप में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से जुड़े संदेशों को भी कार्यकर्ताओं के बीच रखा गया। प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा और सुना।
जनसेवा एवं विकसित भारत के संकल्प को समर्पित कार्यक्रम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास की दिशा में कार्य हुए हैं और भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।
भाजपा बिहार प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी श्री कुमार राघवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को नई दिशा मिली है। सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा भाव, राष्ट्र के प्रति समर्पण और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल ने सेवा, सुशासन और विकास को सार्वजनिक जीवन में प्रमुख विषय बनाया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को समाज तक पहुंचाने का माध्यम है।
एनडीए नेताओं ने भी रखे विचार
लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहे विकास कार्यों तथा केंद्र सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि एनडीए के घटक दल मिलकर बिहार और देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
रालोमो के जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में एनडीए के सभी घटक दलों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सूरज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का जनसेवा काल सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेश तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री मृत्युंजय झा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वनी सिंह, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, जिला महामंत्री नीतीश कुमार, नंदू शाह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, प्रीति प्रिया, ममता देवी, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख प्रवक्ता मनीष कुमार राय जिला मंत्री नवीन सिन्हा, विजय यादव, कुंदन सिंह, धर्मवीर जायसवाल, जिला प्रवक्ता ई. धर्मेंद्र यादव, मनीष चौधरी, गौरव राज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजूपासवान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरल सिंह, नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, रमेशचंद्र सूर्य, संजय ठाकुर, नीतीश पटेल, अवनीश कुमार, कुंदन निषाद, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, विकास कुमार, जयंत चौधरी,सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल को स्मरण करते हुए “सेवा ही संकल्प, राष्ट्र सर्वोपरि” तथा “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शत्रुघन भगत ने कार्यक्रम में शामिल सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं संदेश का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
