जदयू कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनाई गई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

दीपक कुमार/ब्यूरो खगड़िया।


खगड़िया, 08 अक्टूबर। जिला जदयू कार्यालय में गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं श्रद्धेय रामविलास पासवान ने समाज और देश के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। दोनों नेताओं का सामाजिक सरोकार, जनसेवा तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए किया गया योगदान अतुलनीय है। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को जनसेवा, सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हित के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से दोनों नेताओं के पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी, नीलम वर्मा, धर्मेंद्र महतो, निर्मला कुमारी, राजेश सिंह मुखिया, अविनाश पासवान, उमेश सिंह पटेल, संजय जायसवाल, अनुज शर्मा, जयप्रकाश मौर्य, पिंकेश यादव, अभिषेक कुमार, वीणा पासवान, पूनम जायसवाल, पार्वती देवी एवं राकेश पासवान शास्त्री सहित जदयू के कई नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment