खानपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सिरोपट्टी कहचरी के प्रांगण में बीएसटीए गोप गुट खानपुर की बैठक हुई संपन्न,लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा समस्तीपुर खानपुर


बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट खानपुर की बैठक दिनांक-10/10/2026 को स्थानीय प्राथमिक विद्यालय सिरोपट्टी कचहरी के प्रांगण में प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ बीएसटीए प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।संचालन संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया।बैठक में सप्तम वेतन का लाभ,वीरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ संबंधित पात्रलोक में सेवपुस्तिका संधारण एवं अंतर वेतन का भुगतान, संगठन का विस्तार सहित शिक्षकों के अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-


उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हमलोग लगातार विद्यालयों में बेहतर कर रहे हैं।लेकिन विभाग शिक्षकों के बकाया वेतन आदि कार्यों में बेहतर रुचि नहीं दिखा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने बताया कि शिक्षक आज शोषण का शिकार हो रहे हैं,इसके लिए हमें संगठित होना होगा और आगे बड़ी लड़ाई सातवें वेतन को लेकर है जो शिक्षकों के लिए बहुत हीं आवश्यक है,उसे लड़ना है।

श्री साहू ने कहा कि मध्याह्न भोजन की राशि पिछले पांच महीनों से बकाया है जिसका भुगतान होना आवश्यक है।अगर समय से वेंडर का भुगतान नहीं होने की स्थिति में 12 अक्टूबर 2026 से जिले भर के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बंद रहेगा जिसकी सारी जवाबदेही जिला के पदाधिकारियों और सरकार की होगी।सनद रहे कि मध्याह्न भोजन सुचारू ढंग से चले इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को दो बार लिखित मेमोरंडम दे दिया गया है।

बैठक को संघ के कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ बीएसटीए के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र कुमार ने कहा कि जिले भर के शिक्षकों की जो भी समस्या है उसे हमलोग मिलकर समाधान करेंगे।जरूरत है एकजुट होकर हुंकार भरने की। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी शिक्षकों को बांटकर शोषण कर रहे हैं।इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे
बैठक में शिक्षक अरविंद कुमार पासवान,राणा अम्बरीस आलोक,रुदल पासवान,लालन राम, मिथुन कुमार, यशवन्त कुमार,पवन प्रकाश,सुनील कुमार,राजाराम पासवान, बिपिन कुमार, प्रमोद कुमार चौधरी,रौशन कुमार महतो,अवधेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment