टॉस यूथ क्रिकेट क्लब के कप्तान राहुल सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो गलत साबित हुआ! निर्धारित 35 ओवर के मैच में यूथ क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर मात्र 109 रन बनाएं ! यूथ क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अमन ने सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया तथा केश्वर राजा विशाल 12 एवं विश्वजीत गोपाल ने भी 12 रन बनाएं!माही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज केशव ने चार विकेट तथा हसनैन एवं माज़ ने दो दो विकेट लिए!
जवाब में खेलने उतरी माही क्रिकेट क्लब की टीम कुल 17 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 110 रन बना करके मैच जीत लिया ! माही क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज निलेश ने सर्वाधिक 60 रन बनाए एवं गोलू ने ताबड़तोड़ 29 रनों की पारी खेली! यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमन ,आयुष एवं भारत ने एक एक विकेट लिए! माही क्रिकेट क्लब के गेंदबाज केशव को प्लेयर ऑफ़ दि मैच दिया गया
अंपायर की भूमिका में मनोहर कुमार एवं संदीप कुमार थे तथा स्कोरऱ सौरभ कुमार थे!
कल का मुकाबला यूथ क्रिकेट क्लब बनाम लर्निंग क्रिकेट एकेडमी जूनियर के बीच खेला जाएगा!
