वैशाली पुलिस की विशेष पहल के तहत श्रद्धालुओं एवं आमजनों के लिए होगी निःशुल्क रात्रि बस सेवा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय ( हाजीपुर)- दशहरा पर्व के दौरान आमजनों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली, शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार वैशाली पुलिस द्वारा प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।


इस पहल के तहत जिले में कुल 03 बसें तीन निर्धारित मार्गों पर संचालित होंगी जिसमें
महनार रूट,
लालगंज रूट तथा
महुआ रूट होंगा और
बस खुलने का स्थल स्थानीय रामाशीष चौक होगा।
बस के प्रस्थान का समय प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे होगा ।

- Sponsored Ads-


विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक बस में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
इस पहल का उद्देश्य पर्व के दौरान आमजनों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना तथा त्योहार के उत्साह को सुरक्षा और विश्वास के साथ बनाए रखना है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment