- Sponsored Ads-
डॉ संजय (हाजीपुर)-लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली,शुभांक मिश्रा के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, हाजीपुर से रामाशीष चौक तक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
- Sponsored Ads-
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करना तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेना था।
- Sponsored Ads-
