दीपक कुमार,खगड़िया :-जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि खगड़िया के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन बिहार अंडर-19 एसजीएफआई टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में उत्कर्ष आनंद, विकास कुमार एवं विद्यानंद शामिल हैं। बिहार की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गई है।
तीनों खिलाड़ियों के चयन से खगड़िया जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खगड़िया जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन सदानंद प्रसाद, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार, सचिव देवराज कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, विद्यानंद शर्मा, खिलाड़ी प्रतिनिधि रजनीश कुमार, रिपु कुमार, विक्की कुमार, सुमित सूरी, अजय कुमार, बीसीसीआई लेवल-ए कोच कर्मवीर कुमार, बिहार क्रिकेट संघ के अंपायर दीपक कुमार एवं मनोहर कुमार तथा खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अंपायर संदीप कुमार राज एवं बिनोद झा सहित अन्य खेलप्रेमियों ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और खगड़िया जिले का नाम रोशन करेंगे।तीनों खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
