वीटीआर में बाघ के हमले में किसान की मौत, गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने किया हमला

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

–फसल देखने खेत गया था किसान, जुलाई-अगस्त में भी बाघ के हमलों में तीन ग्रामीणों की गई थी जान

बगहा

- Sponsored Ads-

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के वन प्रमंडल दो अंतर्गत भेड़िहारी में मंगलवार को बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान भेड़िहारी हरिजन कॉलोनी निवासी राम सागर राम 40 वर्ष, पिता हरिहर राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राम सागर राम बंगाली कॉलोनी के समीप अपने गन्ने के खेत में फसल देखने गए थे।

इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।


गौरतलब है कि जुलाई-अगस्त 2026 में भी बाघ के हमलों में तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। इनमें अकलू यादव, उमरावती देवी और विजय हालदार शामिल थे। लगातार हो रही घटनाओं से जंगल से सटे गांवों में दहशत है। किसानों में खेतों में जाने को लेकर डर बना हुआ है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment