पिता की स्मृति में 101वें शुक्रवार को होगी महाअन्न सेवा, जरूरतमंदों के बीच बांटे जाएंगे वस्त्र

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

100 शुक्रवार से जारी है अखंड अन्न सेवा, 18 दिसंबर को गुल्लोवारा में होगा भव्य आयोजन

सुभाष शर्मादरभंगा।

- Sponsored Ads-

सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्वर्गीय श्याम सुंदर जसराजपुरिया की पावन स्मृति में संचालित अखंड अन्न सेवा के 100 शुक्रवार पूरे हो गए हैं।

इस अवसर पर 101वें शुक्रवार को महाअन्न सेवा एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।श्याम परिवार की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 18 दिसंबर, शुक्रवार को दोपहर एक बजे से गुल्लोवारा, दरभंगा में होगा। आयोजन के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराने के साथ वस्त्र वितरित किए जाएंगे।

यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रही है।श्याम परिवार ने इस पुनीत अवसर पर शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। परिवार की ओर से कहा गया है कि सेवा कार्य को सफल बनाने में लोगों की सहभागिता, श्रमदान और उपस्थिति महत्वपूर्ण होगी।पिता की स्मृति को मानव सेवा से जोड़कर शुरू की गई यह पहल अब 100 शुक्रवार का सफर पूरा कर चुकी है।

101वें शुक्रवार का आयोजन इसी सेवा संकल्प को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

कार्यक्रम का विवरण- दिनांक

: 18 दिसंबर 2026, शुक्रवार- समय

: दोपहर 1 बजे से- स्थान

: गुल्लोवारा, दरभंगा- आयोजन

: महाअन्न सेवा एवं वस्त्र वितरण

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment