मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश पर जिले में ‘हर घर नल जल’ योजना का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉ० संजय (हाजीपुर ) –वैशाली जिले में मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में 25 सितम्बर 2026 को ‘हर घर नल का जल’ योजना का जिले के विभिन्न पंचायतों में स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार संबद्ध पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित पंचायतों में योजना स्थल पर पहुँचकर योजना के क्रियान्वयन एवं जलापूर्ति व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा घरों तक नल के माध्यम से पेयजल की उपलब्धता, जलापूर्ति की स्थिति, योजना से संबंधित संरचनाओं एवं अन्य निर्धारित बिंदुओं की मौके पर जाँच की गई। साथ ही स्थानीय लोगों एवं लाभुकों से योजना के माध्यम से मिल रही पेयजल सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

- Sponsored Ads-

योजना की वास्तविक स्थिति का स्थल पर सत्यापन करने के उपरांत निर्धारित ऐप पर निरीक्षण से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दर्ज किए गए तथा आवश्यक फोटोग्राफ भी अपलोड किए गए। निरीक्षण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत जाँच प्रतिवेदन को संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा ‘हर घर नल का जल’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित जलापूर्ति तथा ग्रामीण परिवारों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं की लगातार निगरानी एवं स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है। निरीक्षण के माध्यम से योजना की जमीनी स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक सुधार एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment