खानपुर प्रखंड के गुलाब चौक पर शिवम क्लिनिक के नए स्वरूप का भव्य उद्घाटन एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित,अतिथियों का मिथिला परंपरा से हुआ स्वागत।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गुलाब चौक पर शिवम क्लिनिक के नए एवं आधुनिक स्वरूप का उद्घाटन एवं आशीर्वाद समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।इस अवसर पर पटना जिले के मनेर की महिला बिहार विधान परिषद सदस्या शीला प्रजापति, वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी एवं जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह के पहुंचने पर आयोजकों एवं स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार आगत अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। इस दौरान डॉ.काजल कुमारी पंडित,

डॉ.शिव प्रकाश पंडित,डॉ.शिव चंद्र पंडित एवं डॉ.प्रीति लता कुमारी पंडित ने सभी अतिथियों को मिथिला पाग,माला,शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। पारंपरिक तरीके से किए गए स्वागत से समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सवी हो गया।

- Sponsored Ads-

इस समारोह का आयोजन शिवम क्लिनिक के नए स्वरूप के उद्घाटन के साथ-साथ शिवम प्रजापति के छठे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भी किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में परिवार के सदस्यों को मिली सरकारी नियुक्तियों की खुशी भी साझा की गई।

आयोजक डॉ.शिव प्रकाश पंडित ने बताया कि स्वर्गीय डॉ.विनोद पंडित (मरहिया जी) के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से परिवार के सदस्यों ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।यह समारोह उनके संघर्ष, उपलब्धियों एवं परिवार के लिए गौरव का अवसर है।


बता दें कि इस अस्पताल में मात्र 20 रुपए लेकर ओ पी डी में मरीजों को देखा जाएगा जबकि सुगर की जांच भी मात्र 20रु में होगा वहीं एक्स रे मात्र 70 रुपए में होगा।आम जनों के लिए काफी किफायती दर पर दवाएं भी उपलब्ध है।


कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर लाल बाबू ने किया जबकि कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष रामनारायण सिंह,भाजपा नेता अजय कुशवाहा,संजीव कुमार सिंह,बम भोला सिंह,जदयू नेता रामविलास सहनी,श्रीकांत सिंह,डॉक्टर लक्ष्मी पंडित,रोटी बैंक के संस्थापक राकेश कुमार,प्रजापति समाज से राजीव नयन सारथी,पवन पंडित,दिलीप प्रजाति,विद्यानंद विद्यार्थी,दिनकर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।समारोह के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर भी उम्मीद जताई गई।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment