बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड अंतर्गत रेबड़ा पंचायत के तहत रामनगर वार्ड 05 मे दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान के नेतृत्व में एक दिवसीय बूथ स्तरीय सदस्य्ता कार्यक्रम की आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी खानपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द कुमार पासवान को भव्य स्वागत करने के साथ बूथ संख्या 251उतक्रमित मध्य विद्यालय रामनगर अशोक पासवान चंन्नू पासवान एवं कक्कू सदा को दलित सेना पार्टी को बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता के रूप मे चुना गया।इस कार्य से आकृष्ट होकर रालोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द पासवान बोले की एक दिवसीय बूथ स्तरीय बैठक दलित सेना को विशेष तौर पर मज़बूत करेगा।
बैठक के मौके पर दलित सेना भोरे जयराम पंचायत अध्यक्ष दोढ़ाई पासवान,जँहागीरपुर पंचायत अध्यक्ष शिवजी पासवान, शोभन पंचयात अध्यक्ष उपेंद्र राम,खैरी पंचायत अध्यक्ष मनीष पासवान,दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष लालबाबू राम,श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत अध्यक्ष लालबाबू पासवान,श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत अध्यक्ष रुदल पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे