जयपुर: गहलोत सरकार पर हमला- करोड़ों की नगदी व सोना कहाँ से आया – शेखावत 

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव / जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सचिवालय में ढाई करोड़ रुपये नकद और सोना बरामद होना यह दर्शाता है कि यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में पूर्ण रूप से डूबी हुई है।

शुक्रवार देर रात बयान जारी कर शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया है कि सचिवालय में आखिर इतनी नकद राशि और सोना आया कहां से? यह किसका है? केवल लीपापोती करने से काम नहीं चलेगा। जनता को जवाब देना ही होगा। शेखावत ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री जी जनता को आपकी सरकार का भ्रष्टाचार साफ-साफ नजर आ रहा है और वह जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

- Sponsored Ads-

 

ज्ञातव्य हो कि भ्रष्टाचार की यह रकम योजना भवन के बेसमेंट में किसने सूटकेस में भरकर रखी थी। जानकारी के मुताबिक दो अलमारियों की चाबी कर्मचारियों को काफी समय से नहीं मिल रही थी।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article